2024 में लोको पायलट कैसे बनें ? Loco Pilot Kaise Bane

भारतीय रेलवे में लोको पायलट (Loco Pilot) की पोस्ट एक सीनियर लेवल की पोस्ट मानी जाती है |ट्रेन में सफ़र कर रहे सभी लोगो की जिम्मेदारी लोको पायलट की होती है |लोको पायलट ट्रेन चलाने तथा ट्रेन के उचित रख रखाव के लिए जिम्मेदार होता है |अगर आप दिए जानना चाहते हैं कि भारतीय रेलवे में लोको पायलट कैसे बने (Loco Pilot Kaise Bane) तो यह आर्टिकल आपकी बहुत मदद करेगा।

2024 में लोको पायलट कैसे बनें? Loco Pilot Kaise Bane
Loco Pilot Kaise Bane

लोको पायलट (Loco Pilot) पद को पाने के लिए आप सीधे लोको पायलट नहीं बन सकते। उससे पहले आपको असिस्टेंट लोको पायलट बनना होगा। भारतीय रेलवे में रेलवे के द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए एंट्रेंस एग्जाम कराया जाता है। जब उम्मीदवार असिस्टेंट लोको पायलट बन जाता है तथा उसे ट्रेन चलाने का अनुभव हो जाता है तब उसे लोको पायलट के पद के लिए प्रमोट कर दिया जाता है।

लोको पायलट कौन होता है ? (Who is Loco Pilot)

हर एक वाहन चलाने वाले व्यक्ति को अलग-अलग नाम से पुकारा जाता है। जैसे एरोप्लेन चलाने वाले व्यक्ति को पायलट कहते हैं कर चलने वाले व्यक्ति को ड्राइवर कहते हैं वैसे ही ट्रेन चलाने वाले व्यक्ति को लोको पायलट कहा जाता है यह रेलवे का एक सीनियर लेवल का पद होता है अगर सरल भाषा में बात करें तो ट्रेन के ड्राइवर को ही लोको पायलट कहते हैं।

लोको पायलट का काम क्या होता है : Work Of Loco Pilot

भारतीय रेलवे में अगर लोको पायलट (Loco Pilot) के काम की बात की जाए तो लोको पायलट को निम्न कार्य करने होते है :

  • ट्रेन को सही प्रकार से चलाना
  • ट्रेन को सही स्टेशन पर रोकना
  • लोको पायलट असिस्टेंट लोको पायलट की ट्रेन चलाने में भी मदद करता है |

लोको पायलट को 8से 12 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ती है जिसके लिए उसे अच्छी सैलरी तथा अन्य सुविधाएँ भी दी जाती है |

लोको पायलट बनने के लिए योग्यता

शैक्षणिक योग्यता:रेलवे में लोको पायलट(Loco Pilot) बनने के लिए उमीदवार ने पास कम से कम 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। कुछ विभागों के द्वारा 12वीं की भी मांग की जाती है | इसके आलावा उम्मीदवार को विज्ञान , गणित तथा सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों में अच्छा ज्ञान होना चाहिए |

  1. उम्मीदवार के पास ITI या Polytechnic का डिप्लोमा  होना चाहिए |
  2. आयु सीमा : लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष रखी गयी है |कुछ निर्धारित केटेगरी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाती है |
  3. शारीरिक योग्यता : उम्मीदवार की द्रष्टि  तथा सुनने की क्षमता अच्छी होनी चाहिए |साथ ही शारीरिक स्थिति सामान्य होनी चाहिए |

असिस्टेंट लोको पायलट बनने की चयन प्रक्रिया (ALP Selection Process)

लोको पायलट बनने से पहले आपको असिस्टेंट लोको पायलट बनना पड़ता है जिसके लिए भारतीय रेलवे के द्वारा निम्न चरण रखें गए है |

  • लिखित परीक्षा (CBT- 1): पहली लिखित परीक्षा में  Mathematics ,Mental Ability, General Science, General Awareness विषयों से सम्बंधित प्रशन पूछे जाते है |
  • लिखित परीक्षा (CBT- 2): दूसरी लिखित परीक्षा में  Mathematics , General Intelligence and Reasoning, Basic Science and Engineering विषयों से सम्बंधित प्रशन पूछे जाते है |
  • कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT): यह टेस्ट केवल असिस्टेंट लोको पायलट का ही होता है जिसमे उम्मीदवार की दक्षता तथा अन्य योग्यताओं की जाँच की जाती है |
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन(DV): चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन(DV) कराया जाता है |
  • मेडिकल परीक्षा (ME): चयनित उम्मीदवारों  की शारीरिक जांच के लिए मेडिकल टेस्ट कराया जाता है |

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की परीक्षा का एग्जाम पैटर्न  :

सीबीटी 1 (CBT 1):

  • परीक्षा का प्रकार: ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • प्रश्नों की संख्या: 75
  • प्रश्न पेपर में तीन अंशों से पूछे जाते हैं: Mathematics ,Mental Ability, General Science, General Awareness
  • प्रश्नों का अंकन: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक
  • अवधि: 1 घंटा

सीबीटी 2 (CBT 2):

  • परीक्षा का प्रकार: ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • प्रश्नों की संख्या: 175
  • प्रश्न पेपर में तीन अंशों से पूछे जाते हैं: Mathematics , General Intelligence and Reasoning, Basic Science and Engineering
  • प्रश्नों का अंकन: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक
  • अवधि: 2 घंटे 30 मिनट

लोको पायलट की सैलरी कितनी होती है ?

लोको पायलट (Loco Pilot) की सैलरी निम्न घटकों पर निर्भर करती है :

  • Basic Pay (मूल वेतन ): लोको पायलट को 19,900 Rs. की बेसिक सैलरी दी जाती है |
  • HRA (House Rent Allowance): अलग अलग शहर के हिसाब से HRA अलग अलग हो सकता है |
  • DA (Dearness Allowance): Dearness Allowance वेतन के हिसाब से बदलता रहता है |
  • अन्य भत्ते: सरकार द्वारा लोको पायलट को अन्य भत्ते भी दिए जाते है |

कुल मिलकर अगर लोको पायलट की सैलरी की बात की जाए तो सामान्य सैलरी 30,000 से 40,000 रुपये तक होती है | यह काम के स्थान तथा अन्य घटकों पर निर्भर करती है |

लोको पायलट को कौनसी सुविधाएँ मिलती है ?

लोको पायलट (Loco Pilot) को अपने काम में कुछ महतवपूर्ण सुविधाएँ मिलती है :

  1. ट्रेन में फ्री यात्रा की सुविधा 
  2. पेंशन की सुविधा 
  3. पत्नी बाल बच्चो को फ्री यात्रा की सुविधा मिलती है |
  4. लोको पायलट को जॉब लोकेशन पर फ्री सरकारी मकान की सुविधा मिलती है |
  5. साप्ताहिक छुट्टी की सुविधा |
  6. लोको पायलट को उसके काम के अनुसार अच्छी सैलरी दी जाती है |
  7. भारत सरकार द्वारा फ्री मेडिकल की सुविधा भी दी जाती है |
  8. लोको पायलट को HRA ,DA तथा अन्य भत्तों कीं  भी सुविधा मिलती है |
  9. PF की भी सुविधा मिलती है |

लोको पायलट बनने के बाद कौन कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

लोको पायलट (Loco Pilot) बनने के बाद अभ्यर्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत होती है जिनकी जानकारी नीचे दी गयी है |

  • Identity Proof: उम्मीदवार को अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड , पहचान पत्र पैन कार्ड तथा अन्य किसी डॉक्यूमेंट की आवशयकता पद सकती है |
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र: आपको अपनी 10वीं 12वीं तथा अन्य आवश्यक शैक्षिक प्रमाण पत्र की जरुरत होगी |
  1. मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट : लोको पायलट पद पर चयनित होने के लिए आपको मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट को जमा करना होगा |
  2. कुछ अन्य डाक्यूमेंट्स की भी जरुरत पद सकती है जिसकी जानकरी आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते है |

स्टेशन मास्टर लोको पायलट को छल्ला क्यों देता है ?

लोको पायलट (Loco Pilot) को स्टेशन मास्टर के द्वारा एक लोहे का छल्ला दिया जाता है यह छल्ला स्टेशन मास्टर के द्वारा टोकन के रूप में दिया जाता हैजो ट्रेन के सुरक्षा संचालन में मदद करता है:

  • स्टेशन मास्टर लोको पायलट लोको पायलट को यह छल्ला इसलिए देते हैं जिससे की ट्रेन के अगले स्टेशन तक लाइन के लिए रोने की सूचना मिलती है
  • जब लोको पायलट अगले स्टेशन पर पहुंच जाता है तो वह उसे टोकन को जमा कर करदूसरा टोकन लेकर आगे बढ़ जाता है
  • यह सिस्टम ट्रेनों के सुरक्षित संचालनके लिए प्रयोग किया जाता है|

अगर आप भी रेलवे में लोको पायलट(Loco Pilot) बनने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकती है।

FAQS

लोको पायलट के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है?

भारतीय रेलवे में लोको पायलट(Loco Pilot) बनने के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होने के अलावा आईटीआई पास होना जरूरी है

लोको पायलट बनने की उम्र कितनी होती है?

लोको पायलट बनने के लिए  न्यूनतम उम्र 18 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए.|

लोको पायलट की ट्रेनिंग में कितना खर्चा आता है?

पायलट की ट्रेनिंग के लिए 35 लाख से 1 करोड़ तक का खर्च आता है।

भारतीय रेलवे की एक ट्रेन में कितने ड्राइवर होते हैं?

ट्रेन में 2 ड्राइवर होते है जिनमे एक लोको पायलट तथा दूसरा असिस्टेंट लोको पायलट होता है |

आज हमने लोको पायलट कैसे बने इसके बारे में जानकारी प्राप्त की है हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी| ऐसे ही नौकरी से संबंधित अन्य जानकारी के लिए बने रहिए Best Rojgar के साथ|

Leave a Comment